शेयर मंथन में खोजें

News

बोनस शेयर पर फैसले से पहले आरबीआई से मंजूरी मांगने से गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर पर दिखा दबाव

सिगरेट का उत्पादन करने वाली कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स की 20 सितंबर को बोनस शेयर जारी करने पर विचार के लिए बोर्ड बैठक रखी गई थी। बैठक में चर्चा के बाद इस निर्णय पर पहुंचे की पहले भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई से सफाई के साथ मंजूरी मांगी है।

अगले हफ्ते खुलने जा रहे हैं 10 आईपीओ (IPO), क्या मिलेगा जोरदार कमाई का मौका?

सितंबर का महीना आईपीओ (IPO) के लिहाज से काफी जबरदस्त नजर आ रहा है। बीते हफ्ते भी आधा दर्जन आईपीओ आये थे और आने वाले कारोबारी सप्ताह में भी 10 आईपीओ खुलने जा रहे हैं, जिनको लेकर निवेशकों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

एनटीपीसी बोर्ड से क्षमता विस्तार पर 20,922 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी

थर्मल पावर का उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी (NTPC) ने क्षमता निवेश को मंजूरी मिली है। कंपनी के बोर्ड ने 20,922 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। कंपनी की सिपट और दार्लिपिली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के विस्तार पर निवेश की योजना है।

IREDA को सरकार से फंड जुटाने के लिए मंजूरी मिली

भारत सरकार की नवरत्न कंपनी IREDA यानी इंडिया रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (Indian Renewable Energy Development Agency Limited) की क्यूआईपी (QIP) क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी को यह मंजूरी विनिवेश विभाग यानी दीपम (DIPAM) से मिली है।

सेबी ने ऐक्सिस कैपिटल पर लगाया प्रतिबंध, इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर नहीं कर सकेगा काम

ऐक्सिस कैपिटल को मार्केट रेगुलेटर सेबी यानी सिक्योरिटी ऐंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया से बड़ा झटका लगा है। सेबी ने ऐक्सिस कैपिटल पर इन्वेस्टमेंट बैंकर के तौर पर काम करने पर रोक लगा दी है। सेबी की ओर से यह रोक डेट मार्केट में अगले आदेश के लिए जारी की गई है।

यूनो मिंडा का कारोबार विस्तार पर 610 करोड़ रुपये निवेश की योजना

ऑटो एंसिलियरी (कंपोनेंट) का कारोबार करने वाली कंपनी यूनो मिंडा (uno minda) की बड़े स्तर पर कारोबार विस्तार की योजना है। कंपनी की नई इकाई लगाने पर करीब 610 करोड़ रुपये के निवेश की योजना है। कंपनी यह विस्तार भारत सहित इंडोनेशिया में करने की योजना बना रही है।

More Articles ...

Page 84 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख