शेयर मंथन में खोजें

News

प्रेस्टिज एस्टेट की सब्सिडियरी का दिल्ली-एनसीआर में 62.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

प्रेस्टिज एस्टेट अपने कारोबार का दायरा बढ़ा रही है। इसी कड़ी में कंपनी की सब्सिडियरी ने दिल्ली-एनसीआर (NCR) के इंदिरापुरम एक्सटेंशन में जमीन का अधिग्रहण किया है।

इनकम टैक्स से टाटा केमिकल्स को 103 करोड़ रुपये का जुर्माना

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से झटका लगा है। कंपनी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 104 करोड़ रुपये का जुर्माना लगया है।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर की गल्फ कारोबार बेचने की प्रक्रिया लगभग पूरी

एस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM healthcare) ने बुधवार को गल्फ कारोबार बेचने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बिक्री प्रक्रिया लगभग पूरी होने के करीब है। गल्फ कारोबार में निवेश की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

जिंदल स्टेनलेस का 500 इलेक्ट्रिक बसों के लिए जेबीएम ऑटो से करार

जिंदल स्टेनलेस ने जेबीएम ऑटो के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार 500 इलेक्ट्रिक बसों के लिए किया है।

अल्ट्राटेक सीमेंट को सीसीआई से केसोराम सीमेंट के अधिग्रहण के लिए मंजूरी

अल्ट्राटेक सीमेंट को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई (CCI) से केसोराम सीमेंट के अधिग्रहण के लिए मंजूरी मिली है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने नवंबर 2023 में केसोराम सीमेंट के अधिग्रहण का ऐलान किया था।

एचजी (HG) इन्फ्रा की जेवी को सोलर प्रोजेक्ट के लिए 1026 करोड़ रुपये का ऑर्डर

एचजी (HG) इन्फ्रा की जेवी (JV) यानी संयुक्त उपक्रम को सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी के संयुक्त उपक्रम को 1026 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

More Articles ...

Page 134 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख