शेयर मंथन में खोजें

News

मैक्रोटेक डेवलपर्स ने क्यूआईपी के जरिए 3281 करोड़ रुपये जुटाए

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने क्यूआईपी (QIP) के जरिए फंड जुटाए हैं। कंपनी ने कुल 3281 करोड़ रुपये की रकम जुटाई है। यह रकम जीक्यूजी (GQG), इन्वेस्को (Invesco Developing Markets Fund) और दूसरी संस्थाओं से जुटाए हैं। कंपनी के शेयर ने रिकॉर्ड स्तर छुआ।

एमईआरसी से टाटा पावर को बिजली की दरें बढ़ाने को मंजूरी मिली

टाटा पावर के ग्राहकों को अब बिजली इस्तेमाल के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। महारष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन यानी एमईआरसी ने गुरुवार को आदेश जारी किया जिसके बाद टाटा पावर के ग्राहकों को अब बढ़ी हुई दरें पर बिजली बिल का भुगतान करना होगा।

एसजेईएल को महाराष्ट्र में 1352 मेगा वाट के प्रोजेक्ट्स के लिए ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी सतलज जल विद्युत निगम की सब्सिडियरी को रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर महाराष्ट्र में मिला है। कंपनी को करीब 1352 मेगावाट के सोलर प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए ऑर्डर मिला है।

685 करोड़ रुपये के मामले निपटारे से स्पाइसजेट के शेयर में तेजी

एविएशन कंपनी स्पाइसजेट लगातार एयरक्राफ्ट लेसर्स के साथ पुराने विवादों का तेजी से निपटारा करने में लगी है। इसी कड़ी में कंपनी ने गुरुवार को 413 करोड़ रुपये के विवाद का निपटारा किया है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली।

एनएलसी इंडिया (NLC India) में सरकार ओएफएस के जरिए 7% तक हिस्सा बेचेगी

सरकार एनएलसी इंडिया (NLC India) में 7% तक हिस्सा बेचेगी। सरकार कंपनी में यह हिस्सा ओएफएस यानी (OFS) ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचेगी।

एलटीआई माइंडट्री का सऊदी अरामको की सब्सिडियरी के साथ करार

LTIMindtree यानी एलटीआई माइंडट्री ने सऊदी अरामको की सब्सिडियरी के साथ करार का ऐलान किया है। सऊदी अरामको की सब्सिडियरी का नाम ग्लोबल डिजिटल इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस कंपनी है।

More Articles ...

Page 138 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख