शेयर मंथन में खोजें

गोदावरी पावर (Godawai power) ने छत्तीसगढ़ में शुरू किया व्यावसायिक परिचालन

गोदावरी पावर और इस्पात ने छत्तीसगढ़ लौह अयस्क खनन क्षेत्र से व्यावसायिक परिचालन शुरू कर दिया है।

इस परिचालन के साथ खनन क्षमता 7.05 लाख मीट्रीक टन से बढ़ कर 14.05 लाख मीट्रीक टन हो जायेगी। बीएसई में गोदावरी पावर इस्पात के शेयर सोमवार 66.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार 66.10 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 69.45 रुपये तक ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 66.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.42 बजे कंपनी के शेयर 2.05 रुपये या 3.10% की बढ़त के साथ 68.10 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 216.38 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 48 रुपये रहा था। 52 हफ्तों का सबसे उच्चा स्तर 128 रुपये रहा। वर्तमान में यह 200 डीएमए के ऊपर कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख