सार्वजनिक बैंकों के शेयरों में भारी तेजी
शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद होने के बाद सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक के कायाकल्प के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा इंद्रधनुष कार्यक्रम पेश किये जाने का बैंकिंग क्षेत्र के शेयरों पर खासा अच्छा असर पड़ा है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार के लिए टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast), गति (Gati), हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zink), एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (Lic Housing Finance) और इंटेलेक्ट डिजाइन (Intellect Design) में खरीदारी की सलाह दी है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए हैवल्स (Havells) और बजाज कोर्प (Bajaj Corp) में खरीदारी करने की सलाह दी है।