शेयर मंथन में खोजें

इक्विटी म्यूचुअल (equity mutual funds) फंडों की संपदा 10 महीनों के निचले स्तर पर : एएमएफआई (AMFI)

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के ताजा आँकड़ों के मुताबिक देश के म्यूचुअल फंडों की इक्विटी योजनाओं की कुल संपदा (AUM) जनवरी के 3.45 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले फरवरी में घट कर 3.18 लाख करोड़ रुपये की गयी है।

यह अप्रैल 2015 के बाद का सबसे निचला स्तर है। अप्रैल 2015 में इक्विटी म्यूचुअल फंडों की कुल संपदा 3.07 लाख करोड़ रुपये की थी।  इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में होने वाले नये निवेश में भी धीमापन आया है। इन योजनाओं में फरवरी 2016 में 2,522 करोड़ का नया निवेश आया है, जो पिछले 21 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इक्विटी योजनाओं में इससे पहले जनवरी 2016 में 2,914 करोड़ रुपये और दिसबंर 2015 में 3,644 करोड़ रुपये का नया निवेश आया था।
इस तरह बीते कुछ महीनों के दौरान इक्विटी योजनाओं के प्रति निवेशकों का रुझान घटना साफ दिखता है। गौरतलब है कि साल 2015 में इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में होने वाले नये निवेश का मासिक औसत 7,550 करोड़ रुपये का रहा था।
नये निवेश में आयी कमी के बावजूद फरवरी में म्यूचुअल फंडों ने शेयर बाजार में अपना संस्थानगत निवेश जारी रखा है। बीते महीने के दौरान म्यूचुअल फंडों ने शेयर बाजार में 5,946 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख