शेयर मंथन में खोजें

विशेषज्ञ से जानें रिलायंस शेयरों का विश्लेषण, निवेशकों को आगे क्या करना चाहिए?

एक निवेशक जानना चाहते हैं कि उन्हें रिलायंस के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

 बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के हालिया तिमाही नतीजों ने फिर एक बार कंपनी की स्थिरता और विविध व्यवसायिक ताकत को उजागर किया है। कंपनी की टॉपलाइन और बॉटमलाइनदोनों में ही 10% की क्वार्टर-ऑन-क्वार्टर ग्रोथ देखने को मिली है। यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है जब रिलायंस जैसी 19 से 20 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैप वाली दिग्गज कंपनी के लिए डबल-डिजिट ग्रोथ हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है। रिलायंस की मार्जिन प्रोफाइल भी स्थिर बनी हुई है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी का कोर बिजनेस मजबूत स्थिति में है। विश्लेषकों का मानना है कि यह नतीजे उम्मीदों के अनुरूप हैं और कंपनी की ग्रोथ दिशा सकारात्मक बनी हुई है। हालांकि, अब निवेशकों की नजर अगले बड़े डेवलपमेंट पर है  यानी डिमर्जर और वैल्यू अनलॉकिंग की कहानी पर। रिलायंस इंडस्ट्रीज अब केवल एक पारंपरिक ऊर्जा कंपनी नहीं रही, बल्कि यह भारत की सबसे डायनेमिक कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर वाली कंपनी बन चुकी है। आने वाले दो से तीन सालों में Jio, Retail और अन्य यूनिट्स के डिमर्जर से निवेशकों को बड़े वैल्यू अनलॉकिंग अवसर देखने को मिल सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2025)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख