शेयर मंथन में खोजें

शेयर बाजार की गिरावट में किन सेक्टर्स में दिख रहे हैं निवेश के अवसर?

शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर सुरक्षित निवेश कहां किया जाए।

बाजार विशेषज्ञ सुनील सुब्रमण्यम कहना है कि अगर निवेश का नजरिया एक से डेढ़ साल का है, तो मौजूदा गिरावट को अवसर के रूप में देखा जा सकता है। उनके अनुसार बैंकिंग और फार्मा सेक्टर हालिया करेक्शन के बाद आकर्षक स्तर पर पहुंच गए हैं। बैंकिंग सेक्टर में ब्याज मार्जिन (NIM) पर दबाव और आरबीआई की नीतियों को लेकर चिंताओं के कारण बिकवाली देखने को मिली है, लेकिन लंबी अवधि में लोन ग्रोथ, बेहतर एसेट क्वालिटी और वित्तीय सेवाओं की बढ़ती मांग इस सेक्टर को मजबूत बनाए रख सकती है। वहीं फार्मा सेक्टर पर अमेरिकी टैरिफ की आशंकाओं का असर जरूर दिखा है, लेकिन विशेषज्ञ इसे अस्थायी मानते हैं। उनका कहना है कि भारतीय फार्मा कंपनियां अपनी वैश्विक मौजूदगी, विविध कारोबार और घरेलू बाजार की मजबूती के दम पर इन चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। ऐसे में मौजूदा गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए चरणबद्ध खरीदारी का अवसर बन सकती है।


(शेयर मंथन, 30 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख