शेयर मंथन में खोजें

आखिर केपीआईटी टेक्नोलॉजीज में अभी निवेश करना कितना सही? एक्सपर्ट ने दी अहम सलाह

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) को लेकर एक निवेशक ने सवाल किया कि क्या मौजूदा स्तरों से अगले दो वर्षों के लिए इसमें निवेश किया जा सकता है।

उनका तर्क था कि भले ही कंपनी के प्रबंधन ने तिमाही नतीजों से पहले अपनी ग्रोथ गाइडेंस घटा दी हो, लेकिन कंपनी की गुणवत्ता अच्छी है और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिल सकते हैं। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि किसी कंपनी का "अच्छी कंपनी" होना और निवेशकों को अच्छा रिटर्न देना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। केवल इस आधार पर कि कंपनी खत्म नहीं होगी या उसका कारोबार मजबूत है, निवेश का फैसला नहीं किया जा सकता। एक अच्छी कंपनी का शेयर भी 40-50 फीसदी तक गिर सकता है। इसलिए केवल कीमत में आई बड़ी गिरावट को खरीदारी का आधार बनाना सही रणनीति नहीं है।

एक्सपर्ट के अनुसार फिलहाल KPIT के पक्ष में ऐसे कोई मजबूत संकेत नहीं हैं जो यह बताएं कि कंपनी का कठिन दौर खत्म हो चुका है। प्रबंधन ने स्वयं ग्रोथ गाइडेंस घटाई है, जबकि तकनीकी और वित्तीय दोनों ही संकेत अभी कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में यह मान लेना कि शेयर अब केवल ऊपर ही जाएगा, जोखिम भरा हो सकता है।

तकनीकी रूप से 800 रुपये का स्तर बेहद अहम माना गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि जब तक शेयर इस स्तर के ऊपर मजबूती से बंद नहीं होता, तब तक इसमें ट्रेंड बदलने का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलेगा। इसलिए केवल उम्मीद के आधार पर निवेश करने के बजाय निवेशकों को ट्रेंड में सुधार आने का इंतजार करना चाहिए। फिलहाल दीर्घकालिक निवेशकों के लिए सतर्क रहना और जल्दबाजी से बचना ही बेहतर रणनीति मानी गई है।


(शेयर मंथन, 31 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख