शेयर मंथन में खोजें

डीएचएफएल प्रामेरिका म्यूचुअल फंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिया इस्तीफा

डीएचएफएल प्रामेरिका म्यूचुअल फंड (DHFL Pramerica Mutual Fund) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश अय्यर (Rajesh Iyer) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

उनका इस्तीफा 05 अक्टूबर से प्रभावी है। अय्यर मार्च में बतौर सीईओ डीएचएफएल प्रामेरिका म्यूचुअल फंड से जुड़े थे। उनकी जगह अब अजीत मेनन को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है।
अजीत मेनन ने जुलाई 2017 में डीएचएफएल प्रामेरिका म्यूचुअल फंड से जुड़े थे। इससे पहले वे टाटा एसेट मैनेजमेंट और डीएसपी ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स में कार्यरत रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख