शेयर मंथन में खोजें

बीओआई एक्सा म्यूचुअल फंड (BOI AXA Mutual Fund) शुरू करेगा नया स्मॉल कैप फंड

बीओआई एक्सा म्यूचुअल फंड (BOI AXA Mutual Fund) ने नयी योजना, बीओआई एक्सा स्मॉल कैप फंड (BOI AXA Small Fund), शुरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी माँगी है।

ये एक ओपन-एंडेड योजना होगी, जिसमें 65% पूँजी का निवेश स्मॉल कैप कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी संबंधित प्रतिभूतियों (ईएलएसएस) तथा 35% स्मॉल कैप कंपनियों के अलावा अन्य कंपनियों के ईएलएसएस प्रतिभूतियों में निवेश किया जायेगा।
इस योजना में ऋण और मुद्रा बाजार उपकरणों में 35% तक और रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश ट्रस्टों द्वारा जारी इकाइयों में 10% तक निवेश किये जाने का भी प्रावधान है।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोलों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प हैं। बीओआई एक्सा स्मॉल कैप फंड में न्यूनतम 5,000 रुपये और इसके बाद 1 रुपये के गुणज में आवेदन किया जा सकेगा। इसमें 12 महीनों से पहले निवेश निकालने पर 1% निकासी शुल्क लगाया जायेगा। इस फंड का प्रदर्शन बेंचमार्क निफ्टी स्मॉलकैप 100 टोटल रिटर्न इंडेक्स (Nifty Smallcap 100 Total Return Index) है। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख