शेयर मंथन में खोजें

यस म्यूचुअल फंड (Yes Mutual Fund) ने सेबी (SEBI) से माँगी पहली योजना के लिए मंजूरी

यस म्यूचुअल फंड (Yes Mutual Fund) ने अपनी पहली योजना के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी माँगी है।

यस म्यूचुअल फंड, यस लिक्विड फंड (Yes Liquid Fund) नाम से अपनी पहली योजना शुरू करेगा, जिसमें 91 दिनों तक की परिपक्वता/अवशिष्ट परिपक्वता (Maturity/Residual Maturity) के साथ निवेशकों से जुटायी गयी सारी पूँजी ऋण तथा मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश की जायेगी।
रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ यस लिक्विड फंड में ग्रोथ और लाभांश दोनों विकल्प होंगे। शून्य निकासी शुल्क के साथ इस योजना में न्यूनतम 10,000 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकेगा। इस फंड का प्रदर्शन बेंचमार्क क्रिसिल लिक्विड फंड इंडेक्स होगा।
बता दें कि यस बैंक (Yes Bank) को सेबी ने जुलाई में म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) व्यापार शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखायी थी। आरबीआई (RBI) द्वारा यस बैंक के एक म्यूचुअल फंड को प्रायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिये जाने के बाद सेबी ने बैंक को पंजीकृण प्रमाण जारी किया था। यस बैंक का म्यूचुअल फंड कारोबार इसकी सहायक कंपनी यस एसेट मैनेजमेंट (Yes Asset Management) संभालेगी। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख