शेयर मंथन में खोजें

प्रतिदिन 60,000 निवेशक हो रहे हैं म्यूचुअल फंड में दाखिल

इस समय नये निवेशक खाते या म्यूचुअल फंड फोलियो रोजाना 60,000 की दर से बढ़ रहे हैं।

खबरों के अनुसार सेबी वेबसाइट से प्राप्त आँकड़ों के मुताबिक यह पिछले 3 साल के मासिक औसत से तीन गुना हैं। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से सितंबर तक 6 महीनों की अवधि में नये फोलियो की संख्या 66.5 लाख रही, जो पिछले पूरे कारोबारी साल की कुल संख्या से केवल 5 लाख कम हैं। इसमें अधिकतम संख्या व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) की है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में, मासिक अवधि में औसतन एसआईपी खातों की संख्या 8.80 लाख रही है। वहीं कुल नये फोलियो में से 55% से 60% नये निवेशक और बाकी पहले से मौजूद निवेशकों द्वारा बनाये जा रहे हैं। साथ ही सितंबर तक पिछले 12 महीनों की अवधि में कुल फोलियो वृद्धि में इक्विटी फोलियो की हिस्सेदारी 69% से बढ़ कर 77% हो गयी है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख