शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी म्यूचुअल फंड (L&T Mutual Fund) ने शुरू किया ट्रिपल एस बॉन्ड फंड पर निकासी शुल्क

एलऐंडटी म्यूचुअल फंड (L&T Mutual Fund) ने तत्काल प्रभाव से अपने एलऐंडटी ट्रिपल एस बॉन्ड फंड (L&T Triple Ace Bond Fund) पर निकासी शुल्क लागू कर दिया है।

अब इस योजना में से दो साल के भीतर निवेश निकालने या बदलने (Switch) पर फंड हाउस 0.5% का शुल्क लगायेगा। हालाँकि इस योजना के विभिन्न विकल्पों में एक से निकाल कर दूसरे में निवेश करने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही बोनस और लाभांश पुनर्निवेश पर आवंटित होने वाली इकाइयाँ भी निशुल्क रहेंगी। इसके अलावा एलऐंडटी ट्रिपल एस बॉन्ड फंड की बाकी सभी विशेषताएँ समान रहेंगी। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख