शेयर मंथन में खोजें

म्यूचुअल फंड कंपनियों ने सितंबर में खरीदे इन कंपनियों के शेयर

एसबीआई एएमसी ने पिछले महीने एबीबी इंडिया के 5 लाख शेयर खरीदे।

वहीं अगस्त तक एसबीआई एएमसी के पास एबीबी इंडिया के 4.4 लाख शेयर थे। एसबीआई एएमसी ने इसके अलावा जिन अन्य कंपनियों के शेयरों में अतिरिक्त खरीदारी की है, उनमें एमआरएफ, ब्लू स्टार, इमामी और पीएनबी हाउसिंग शामिल हैं। वहीं बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने जिंदल स्टील, एनएमडीसी, सीईएससी और भारत फोर्ज के शेयर खरीदे।
इसके अलावा अन्य म्यूचुअल फंड कंपनियों में से यूटीआई एएमसी ने लार्सन ऐंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, मुथूट फइनेंस, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और विप्रो में शेयरधारिता बढ़ायी है। फ्रैंकलिन टेम्पलेटन ने पीआई इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, ज्योति लैब, शोभा और थर्मैक्स के शेयर खरीदे, जबकि कोटक महिंद्रा एएमसी ने डाबर, यस बैंक, डॉ रेड्डीज, वोडाफोन आइडिया और अरबिंदो फार्मा के शेयरों में खरीदारी की।
प्रमुख म्यूचुअल फंड घरानों में से डीएसपी एएमसी ने वी-मार्ट, गेल, सन फार्मा, अरबिंदो फार्मा और टेक महिंद्रा के अतिरिक्त शेयर अपने इक्विटी पोर्टफोलियो में जोड़े। वहीं ऐक्सिस एएमसी ने टाइटन, कमिंस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएनएस क्लोथिंग, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में दिलचस्पी दिखायी। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख