शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड (Indiabulls Mutual Fund) ने पेश किया इंडियाबुल्स इक्विटी हाइब्रिड फंड

इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड (Indiabulls Mutual Fund) ने इंडियाबुल्स इक्विटी हाइब्रिड फंड (Indiabulls Equity Hybrid Fund) नाम से नयी योजना शुरू की है।

यह एनएफओ 22 नवंबर को खुला है, जिसमें 06 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इंडियाबुल्स इक्विटी हाइब्रिड फंड एक ओपन एंडेड हाइब्रिड योजना है, जिसमें अधिकतम पूँजी इक्विटी और इक्विटी से संबंधित प्रतिभूतियों (ईएलएसएस) में निवेश की जायेगी।
इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड का एक और एनएफओ इंडियाबुल्स डायनामिक बॉन्ड फंड आवेदन के लिए खुला है, जिसमें 30 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है। यह ओपन एंडेड डायनामिक ऋण योजना है, जिसमें 100% पूँजी ऋण और मुद्रा बाजार प्रतिभूतियों में निवेश की जायेगी। रेग्युलर और डायरेक्ट दोनों प्लान के साथ इस योजना में ग्रोथ और लाभांश दोनों ही विकल्प हैं। इंडियाबुल्स डायनामिक बॉन्ड फंड में न्यूनतम 500 रुपये और फिर 1 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख