शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिजर्व की ओर से मिले-जुले संकेतों से अमेरिकी बाजार में हल्की वृद्धि

फेडरल रिजर्व की ओर से मिले-जुले संकेतों मिलने से बुधवार को अमेरिकी बाजार में हल्की वृद्धि दर्ज की गयी।

डॉव जोंस और एसऐंडपी में हल्की मजबूती आयी, जबकि नैस्डैक में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी। फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की। मगर फेड ने अपने अगले कदम को लेकर कोई साफ संकेत नहीं दिये। फेड ने दृष्टिकोण के बारे में "अनिश्चितताओं" का हवाला दिया और विस्तार को बनाये रखने के लिए "उचित रूप में कार्य करने" का वचन दिया।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 36.28 अंक या 0.13% की बढ़ोतरी के साथ 27,147.08 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 8.62 अंक या 0.11% गिर कर 8,177.39 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 1.03 अंक या 0.03% की मामूली वृद्धि के साथ 3,006.73 पर बंद हुआ। कल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Brent Crude) के दाम 1.49% की गिरावट के साथ 63.60 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख