शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों में खरीदारी, 223 अंक चढ़ा निक्केई

गुरुवार को एशियाई बाजारों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालाँकि हॉन्ग-कॉन्ग और ताइवान के बाजार सूचकांक दबाव में हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती किये जाने से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला, जिसका एशियाई बाजारों पर भी सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।
मगर फेड ने अपने अगले कदम को लेकर कोई साफ संकेत नहीं दिये। फेड ने दृष्टिकोण के बारे में "अनिश्चितताओं" का हवाला दिया और विस्तार को बनाये रखने के लिए "उचित रूप में कार्य करने" का वचन दिया।
भारतीय समय के अनुसार करीब 8.40 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 222.82 अंक या 1.01% की वृद्धि के साथ 22,183.53 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 255.36 अंक या 0.95% की गिरावट के साथ 26,498.76 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.03% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.10% मामूली वृद्धि दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.40% की वृद्धि और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.22% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख