शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज भी बढ़त के आसार, सिंगापुर निफ्टी में तेजी के साथ कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (27 दिसंबर) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआज करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 63.0 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.35% की उछाल के साथ 18,092 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (26 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार हल्की के साथ खुले थे और सुबह के कारोबार में ही कुछ समय के लिए लाल निशान में भी फिसल कर पहुँच गये थे। मगर जल्द ही बाजार में बढ़त लौट आयी और शाम तक एनएसई के निफ्टी में 207.80 अंकों की बढ़त के साथ 1.17% की तेजी देखने को मिली और यह 18,014.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 721.13 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 1.20% की तेजी के साथ 60,566.42 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज से सभी प्रमुख बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। जापान के निक्केई में 137.60 अंकों की तेजी है और यह 0.52% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज क्रिसमस के मौके पर अवकाश था और कारोबार नहीं हुआ। शंघाई कंपोजिट 0.53% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में भी 0.63% की बढ़त दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार में अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (26 दिसंबर) को अवकाश होने की वजह से कारोबार नहीं हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार सोमवार (26 दिसंबर) को क्रिसमस के त्योहार के मौके पर छुट्टी के चलते कारोबार नहीं हुआ।

(शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख