शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज भी गिरावट के आसार, सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (29 दिसंबर) को भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 77 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.42% की गिरावट के साथ 18,060 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (28 दिसंबर) को भारतीय शेयर बाजार नरमी के साथ खुले थे। बाजार में दिनभर काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और शाम तक बाजार लाल निशान में सपाट कारोबार के साथ बंद हुए। एनएसई का निफ्टी 9.80 अंकों की मामूली सुस्ती के साथ 0.05% फिसल कर 18,122.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 17.15 अंकों की नरमी देखी गयी और यह 0.03% की गिर कर 60,910.28 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में 1% से ज्यादा की गिरावट दिखाई दे रही है। जापान के निक्केई में 341.74 अंक की गिरावट है और यह 1.30% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 203.64 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह भी 1.02% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट 0.19% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के स्टॉक एक्सचेंज कॉस्पी में भी 1.43% की सुस्ती दिखाई दे रही है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (28 दिसंबर) को प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 24.18 अंकों की तेजी दर्ज की गयी और यह 0.32% की उछाल के साथ बंद हुआ । पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.61% की सुस्ती के साथ 6,510.49 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.50% की गिरावट आयी और यह 69.50 अंक की सुस्ती के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में बुधवार (28 दिसंबर) को गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला। डॉव जोंस में 365.85 अंक की गिरावट रही और यह 32,875.71 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 139.94 अंक या 1.35% की नरमी आयी और यह 10,213.29 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में भी 46.03 अंक या 1.20% की सुस्ती रही और यह 3,783.22 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 29 दिसंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख