शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजार में आज तेजी में कारोबार के संकेत, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (07 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 87.5 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 0.49% की तेजी के साथ 17,848.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले सोमवार (06 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुले थे। मगर जल्द ही फिसलते हुए लाल निशान में पहुँच गये और फिर पूरे दिन बाजार में बिकवाल हावी रहे। शाम तक बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार समाप्ति के समय तक एनएसई के निफ्टी में 89.45 अंक की सुस्ती आयी और यह 0.50% की नरमी के साथ 17,764.60 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 334.98 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.55% की सुस्ती के साथ 60,506.90 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 60.71 अंकों की तेजी है और यह 0.22% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 226.20 अंकों की उछाल नजर आ रही है और यह 1.08% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 16.12 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.66% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 7.85 अंकों बढ़त है और यह 0.24% तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ सोमवार (06 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में नरमी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 65.09 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.83% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.36% की गिरावट के साथ 7,137.10 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.85% की सुस्ती आयी और यह 130.52 अंक की नरमी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में सोमवार (06 फरवरी) को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गयी थी। डॉव जोंस में जहाँ 34.99 अंक की सुस्ती रही और यह 0.10% की नरमी के साथ 33,926.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 119.50 अंक या 1.00% की गिरावट के साथ 11,887.45 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 25.40 अंक या 0.61% की नरमी आयी और यह 4111.08 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख