शेयर मंथन में खोजें

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में दबाव, सेंसेक्स 250, निफ्टी 85 अंक गिरकर बंद

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में मिले-जुले संकेत देखने को मिले। उतार-चढ़ाव के बीच डाओ 170 अंक बढ़कर दिन की ऊंचाई पर बंद हुआ। IT में मुनाफावसूली से नैस्डैक 0.6% फिसलकर बंद हुआ। जहां तक वैश्विक स्तर पर इस हफ्ते होने वाले के अहम इवेंट्स (घटनाओं) का सवाल है तो अमेरिका के महंगाई के आंकड़े जारी होंगे। साथ ही पीपीआई (PPI), रिटेल बिक्री, औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े जारी होंगे।

 इसके साथ ही UK के महंगाई और रोजगार के आंकड़े भी जारी होंगे। वहीं बैंक ऑफ जापान के नए गवर्नर का ऐलान भी होगा। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की सुस्त शुरुआत रही। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत हुई। कमजोर वैश्विक संकेतों का बाजार पर साफ असर देखने को मिला। बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। 

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 60,245 का निचला स्तर जबकि 60,741 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,720 का निचला स्तर जबकि 17,881 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 41,158 का निचला स्तर जबकि 41,662 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.41% या 251 अंक गिर कर 60,432 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.48% या 85 अंक गिर कर 17,771 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 0.67% या 277 अंक गिर कर 41,282 पर बंद हुआ। निफ्टी निचले स्तर से 50 अंक सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स में निचले स्तर से 185 अंकों का सुधार दिखा। निफ्टी बैंक में निचले स्तर से करीब 120 अंकों का सुधार दिखा।

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में अदानी एंटरप्राइजेज 7%, अदानी पोर्टस 5.18%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 2.80 और इंफोसिस 2.6% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में टाइटन 2.05%, बजाज ऑटो 1.35%, लार्सन ऐंड टूब्रो (L&T) 1.80% और एनटीपीसी 1.73% तक की मजबूती के साथ बंद हुए।

कारोबारी सत्र के दौरान फोकस में रहने वाले शेयरों में सिटी यूनियन बैंक रहा जो कमजोर नतीजों के कारण 16% तक के बड़े नुकसान के साथ बंद हुआ। वहीं तिमाही और सालाना आधार पर कमजोर नतीजों से बालकृष्ण इंडस्ट्रीज 12% तक फिसला। कमजोर नतीजों का असर इंफो एज पर भी दिखा और शेयर 9.5% तक के बड़े नुकसान के साथ बंद हुआ। अच्छे नतीजों के कारण स्पार्क (SPARC) यानी सन फार्मा एडवांस रिसर्च का शेयर 17.11% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुआ। वहीं ऑयल इंडिया बेहतर नतीजों के साथ 10 रुपये के अंतरिम डिविडेंड के ऐलान के बाद शेयर में 7.81% तक की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा ग्लेनमार्क फार्मा में भी करीब 5.29% का उछाल देखा गया। कमजोर नतीजों से टीवीएस (TVS) इलेक्ट्रॉनिक्स 12.12%, टारसंस प्रोडक्ट 8.91% और ल्यूपिन 8.42% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। वहीं कोफोर्ज में 60 लाख शेयर या 9.8% इक्विटी का सौदा होने के बाद शेयर में 6.97% तक की कमजोरी देखी गई। इसके अलावा चढ़ने वाले दूसरे शेयरों में चमन लाल सेतिया 11.05%, गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स 4.93% और ग्लैंड फार्मा 3.68% तक चढ़ कर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 फरवरी, 2023)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख