शेयर मंथन में खोजें

सिंगापुर निफ्टी में तेजी, भारतीय बाजार में भी आज बढ़त के साथ कारोबार के आसार

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (16 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 64.5 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.36% की बढ़त के साथ 18,085 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले बुधवार (15 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार में धीमी शुरुआत देखने को मिली थी। खुलने के साथ ही बाजार तेजी से फिसलते हुए लाल निशान में पहुँच गये। कल पूरे कारोबारी सत्र के दौरान बाजार तेजी और नरमी के बीच झूलते नजर आये। हालाँकि शाम को कारोबार समाप्ति के समय तक सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 86 अंक की तेजी आयी और यह 0.48% की बढ़त के साथ 18,015.85 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 242.83 अंकों की उछाल आयी और यह 0.40% की तेजी के साथ 61,275.09 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो प्रमुख बाजारों में आज तेजी का रुख दिखाई दे रहा है। जापान निक्केई में 221.74 अंकों की उछाल है और यह 0.80% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 443.15 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 2.13% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 44.32 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 1.79% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 27.08 अंकों उछाल है और यह 0.83% बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (15 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 43.98 अंकों की बढ़त दर्ज की गयी और यह 0.55% की तेजी के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.19% की तेजी के साथ 7,300.86 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.81% की उछाल आयी और यह 125.78 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के लगभग सभी प्रमुख बाजार में भी बुधवार (15 फरवरी) को तेजी का रुख देखने को मिला। डॉव जोंस में जहाँ 38.78 अंक की बढ़त आयी और यह 0.11% की तेजी के साथ 34,128.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट 110.45 अंक या 0.92% की उछाल के साथ 12,070.59 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में 11.47 अंक या 0.28% की तेजी के साथ 4,147.60 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख