शेयर मंथन में खोजें

भारतीय बाजारों में आज लौट सकती है हरियाली, सिंगापुर निफ्टी से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार (24 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 62 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.35% की उछाल के साथ 17,653 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले गुरुवार (23 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। मगर शुरुआती कारोबार में ही बाजार ने गोता लगाया और फिसलते हुए दिन के निचले स्तर पर पहुँच गये। हालाँकि बाद में बाजार कुछ संभले और वापस हरे निशान में पहँच गये। कल पूरे दिन बाजार तेजी और मंदी के बीच झूलते नजर आये। शाम को कारोबार खत्म होने के समय एनएसई के निफ्टी में 43.05 अंक की नरमी आयी और यह 0.25% की सुस्ती के साथ 17,511.25 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 139.18 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.23% की नरमी के साथ 59,605.80 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। छुट्टी के बाद खुले जापान के निक्केई में 294.46 अंको उछाल नजर आ रही है और यह 1.07% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 307.86 अंकों की बड़ी गिरावट है और यह 1.49% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 2.00 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.08% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 21.63 अंकों की नरमी है और यह 0.66% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ गुरुवार (23 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 22.91 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.29% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.25% की तेजी के साथ 7,317.43 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.49% की तेजी आयी और यह 75.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में गुरुवार (23 फरवरी) को तेजी का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में जहाँ 108.82 अंक की बढ़त आयी और यह 0.33% की उछाल के साथ 33,153.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.72% की तेजी आयी और यह 83.33 अंक की उछाल के साथ 11,590.40 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में कल के कारोबार में 21.27 अंक या 0.53% की तेजी आयी और यह 4012.32 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 24 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख