शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक निपटान के दिन बाजार में दबाव, सेंसेक्स 500, निफ्टी 129 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। डाओ पर 250 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ।

 नैस्डैक में 0.7% की गिरावट रही। एसऐंडपी (S&P) 500 में 0.5% की कमजोरी रही। यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला कारोबार रहा। एसजीएक्स निफ्टी की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 58,866 का निचला स्तर जबकि 59,424 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,306 का निचला स्तर जबकि 17,446 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 40,313 का निचला स्तर जबकि 40,773 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.84% या 502 अंक गिर कर 58,909 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.74% या 129 अंक गिर कर 17,322 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 17,300 के नीचे भी फिसला। निफ्टी बैंक 0.76% या 308 अंक गिर कर 40,390 पर बंद हुआ।निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में कोल इंडिया 2%, बीपीसीएल (BPCL) 1.70%, हीरो मोटोकॉर्प 1.40% और डॉ रेड्डीज 1.20% तक की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी 2.40%, ऐक्सिस बैंक 2.25%, टीसीएस (TCS) 2% और एमऐंडएम (M&M) 1.70% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

रेलवे के शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखने को मिली। वंदे भारत ट्रेन के सबसे कम बोली लगाने के कारण आरवीएनएल (RVNL) में 12.40% का बड़ा उछाल देखा गया। वहीं टीटागढ़ वैगन्स
में 3.30% की मजबूती देखी गई। इसके अलावा राइट्स (RITES) 2% और केरनेक्स माइक्रो में 2% की तेजी रही। इसके अलावा चढ़ने वाले दूसरे शेयरों में एंजल वन 6%, अनुपम रसायन 5.40%, क्वेस कॉर्प 4.20% और वेस्टलाइफ फूडवर्ल्ड 4.50% तक की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरने वाले शेयरों में त्रिवेणी टर्बाइन 6.70%, जेनसार टेक 4.30%, सीमेंस 4% और एस्कॉर्ट्स कुबोटा 3.50% तक गिर कर बंद हुए।

(शेयर मंथन, 02 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख