शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

आईआरएफसी (IRFC) ने किया हैदराबाद मेट्रो रेल की रीफाइनेंसिंग का सौदा

इंडियन रेलवे फाइनेंसिंग कॉर्पोरेशन (IRFC) ने हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना की ऋण देनदारियों को रीफाइनेंस करने के लिए एलऐंडटी मेट्रो रेल (हैदराबाद) (L&TMRHL) के साथ 13,527 करोड़ रुपये के सावधि ऋण (टर्म लोन) समझौते पर हस्ताक्षर किये। यह पहली बार है, जब आईआरएफसी ने किसी मेट्रो रेल परियोजना के वित्त उपलब्ध कराया है। 

ए. के. पंडा बने सेल के सीएमडी, बताया कंपनी का विस्तार लक्ष्य

डॉ. अशोक कुमार पंडा ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व, वे कंपनी के निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत थे और इस दौरान लगभग 9 महीनों तक उनके पास निदेशक (वाणिज्यिक) का अतिरिक्त प्रभार भी रहा।

हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) के नतीजे अच्छे, होल्ड करें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

हिंदुस्तान यूनिलीवर के चौथी तिमाही के नतीजों को आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अच्छा बताया है, पर कमोडिटी भावों में महँगाई आने की आशंका को कंपनी की लाभदायकता के लिए प्रमुख जोखिम माना है।

के. के. सिंह ने सँभाला सेल (SAIL) के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

सेल के निदेशक (कार्मिक) कृष्ण कुमार सिंह ने 02 अप्रैल, 2026 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है।

आईपीओ से पहले टाटा कैपिटल का शानदार प्रदर्शन, Q1 नतीजे में मुनाफा दोगुना

टाटा कैपिटल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून 2025) में बेहतरीन नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,040.93 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की इसी अवधि में 472.21 करोड़ रुपये था। यानी एक साल में मुनाफा लगभग दोगुना (120 प्रतिशत से अधिक) हो गया। कुल आय (Total Income) भी बढ़कर 7,691.65 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले वर्ष यह 6,557.40 करोड़ रुपये थी।

आईआरएफसी (IRFC) का तिमाही मुनाफा 10.7% बढ़ा, एनआईएम 3 साल में सबसे अच्छा

केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन (IRFC) ने वित्त-वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में अब तक का सबसे अधिक शुद्ध लाभ (PAT) दिखाया है। आईआरएफसी ने इस तिमाही में 6,918.24 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की, जो अब तक की किसी भी तिमाही में इसकी सबसे अधिक कुल आय है। पिछले वित्त-वर्ष की समान तिमाही में इसने 6766.03 करोड़ रुपये की कुल आय प्राप्त की थी।

More Articles ...

Page 1 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!