शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

500 मल्टी पोस्ट ईवीएम के लिए आईटीआई को पश्चिम बंगाल से ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी आईटीआई (ITI) लिमिटेड को पहली बार ईवीएम (EVM) यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर पश्चिम बंगाल सरकार से मिला है। कंपनी को 500 इकाई ईवीएम के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी की ओर से ईवीएम का डेमो दिखाने के बाद राज्य चुनाव आयोग यानी स्टेट इलेक्शन कमीशन (SEC) की ओर से ऑर्डर मिला है।

लगातार ऑर्डर मिलने से केईसी इंटरनेशनल के शेयर में तेजी

वैश्विक स्तर पर ईपीसी (EPC) यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन का काम करने वाली कंपनी केईसी (KEC) इंटरनेशनल को अलग-अलग कारोबार के कई ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को मिडिल-ईस्ट में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए ऑर्डर मिले हैं।

ओपेक्सफाई सर्विसेज ऐंड वन बॉक्स वेयरहाउस का अधिग्रहण करेगी मैक्रोटेक डेवलपर्स

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स ने 28 अगस्त यानी बुधवार को अधिग्रहण का ऐलान किया है। कंपनी ने ओपेक्सफाई सर्विसेज और वन बॉक्स वेयरहाउस (Opexefi Services and One Box Warehouse) के अधिग्रहण का ऐलान किया है।

Reliance AGM: रिलायंस शेयरधारकों को मिलेंगे बोनस शेयर, अंबानी देंगे जियो ग्राहकों को दिवाली तोहफा

Reliance AGM 2024: यह देश की सबसे बड़ी सूचीबद्ध (लिस्टेड) कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की 47वीं वार्षिक आम बैठक थी। एजीएम को संबोधित करते हुए चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कई बड़े ऐलान किये।

रोलेक्स रिंग्स में SBI एमएफ सहित कई म्यूचुअल फंड्स ने हिस्सा खरीदा

SBI Mutual Fund कोटक महिंद्रा सहित कई म्यूचुअल फंड्स ने रोलेक्स रिंग्स में हिस्सा खरीदा। रोलेक्स रिंग्स में म्यूचुअल फंड्स ने करीब 2.97% हिस्सा खरीदा है। यह हिस्सा खरीद 196.14 करोड़ रुपये की हुई है। बीएसई पर बल्क डील के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक गुजरात की कंपनी रोलेक्स रिंग्स में SBI Mutual Fund सहित 3 और कंपनियों ने करीब 2.97% हिस्सा खरीदा है।

दवा मंजूरी के साथ रेटिंग डबल अपग्रेड होने से जायडस लाइफसाइंसेज के शेयर में उछाल

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से अच्छी खबर है। कंपनी की दवा को यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को अमांटाडाइन (Amantadine) एक्सटेंडेड रिलीज कैप्सूल के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।

More Articles ...

Page 19 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!