शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

टाटा पावर (Tata Power) को झेलना पड़ा साइबर हमला (cyber attack)

निजी क्षेत्र की प्रमुख बिजली कंपनी टाटा पावर (Tata Power) ने आज एक बयान में जानकारी दी कि उसे एक साइबर हमले (cyber attack) का सामना करना पड़ा है।

एनटीपीसी रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड से पेन्नार इंडस्ट्रीज को मिला ऑर्डर

पेन्नार इंडस्ट्रीज को रिन्युएबल एनर्जी के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर एनटीपीसी की सब्सिडियरी एनटीपीसी रिन्युएबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC REL) से मिली है।

पीरामल फार्मा को सेबी से आईपीओ (IPO) के लिए मंजूरी

पीरामल फार्मा को आईपीओ (IPO) यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर के लिए मंजूरी मिल गई है। कंपनी को यह मंजूरी मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से मिली है। सेबी से मंजूरी मिलने के बाद अब कंपनी का शेयर एक्सचेंज पर लिस्ट हो सकेगा।

इन्फोसिस दूसरी तिमाही नतीजे : पिछले साल के मुकाबले 11% बढ़ा मुनाफा

आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इनफोसिस ने गुरुवार (13 अक्टूबर) को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसके कन्सोलिडेटेड आय में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 23.4% का इजाफा हुआ है। कंपनी की आय 23.4% बढ़कर 36,538 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान उसका शुद्ध मुनाफा भी 11% बढ़ गया। इसके साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 16.50 रुपये प्रति शेयर अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) देने की भी घोषणा की है।

कैबिनेट से सरकारी तेल कंपनियों को नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक मदद को मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी तेल कंपनियों को राहत देने के फैसले को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

दूसरी तिमाही में विप्रो के मुनाफे में 9.3 फीसदी की गिरावट

आईटी सर्विस की दिग्गज कंपनी विप्रो के मुनाफे में 9.3 फीसदी की गिरावट आयी है। दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट की वजह कर्मचारियों के खर्च के अलावा अमेरिकी कारोबार से कमाई में गिरावट रही।

More Articles ...

Page 187 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!