शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

टाटा पावर का पहली तिमाही में मुनाफा सपाट रहा, आय 13.7% बढ़ी

पावर सेक्टर में काम करने वाली टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में करीब सपाट रहा है। कंपनी के मुनाफे में करीब 0.2% की मामूली गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 972.5 करोड़ रुपये से घटकर 970.9 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय में 13.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 15,213 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,293.6 करोड़ रुपये हो गई है।

ग्लैंड फार्मा का पहली तिमाही में मुनाफा 25.9% गिरा, आय 16% बढ़ी

दवा की नामी कंपनी ग्लैंड फार्मा ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 25.9% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा 194 करोड़ रुपये से घटकर 143.8 करोड़ रुपये हो गया है।

बिहार में सीमेंट प्लांट पर अंबुजा सीमेंट का 1600 करोड़ रुपये निवेश का फैसला

अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट बिहार में निवेश करेगी। कंपनी यह निवेश ग्राइंडिंग इकाई लगाने के लिए करेगी। इस इकाई की क्षमता 6 एमटीपीए (MTPA) होगी। इस इकाई पर अंबुजा सीमेंट 1600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का बिहार में यह पहला निवेश होगा। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

पहली तिमाही में यूपीएल मुनाफे से घाटे में आई, आय में 1% की मामूली बढ़त

एग्रोकेमिकल की दिग्गज कंपनी यूपीएल (UPL) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। यूपीएल ने पहली तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी 102 करोड़ मुनाफे के मुकाबले 527 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

ब्रिटानिया का पहली तिमाही में मुनाफा 11.3% बढ़ा, आय 6% बढ़ी

एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 11.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 455.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 506.3 करोड़ रुपये हो गया है।

पहली तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 24%, आय 5.7% बढ़ी

ऑटोमोबाइल की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 24% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 4222 करोड़ रुपये से बढ़कर 5247 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं रिपोर्टिंग के आधार पर कंपनी का मुनाफा 74% बढ़ा है। कंपनी की आय में 5.7% की बढ़त देखी गई है।

More Articles ...

Page 27 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!