शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

जीई पावर को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज से ऑर्डर मिला

GE Power यानी जीई पावर कंपनी को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (NTPC GE Power Services Private Ltd) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 243.36 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट यानी (LoI) मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत एलएमजेड (LMZ) स्ट्रीम टर्बाइन के रिनोवेशन और आधुनिकीकरण का काम शामिल है।

प्रेस्टिज एस्टेट्स के बोर्ड से QIP के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी

प्रेस्टिज एस्टेट्स के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने क्यूआईपी (QIP) यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

सन फार्मा का टाकेडा के साथ वोनोप्राजेन की बिक्री के लिए लाइसेंसिंग करार

भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी सन फार्मा ने टाकेडा (Takeda) के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी गैस्ट्रोइंटेसटाइनल दवा को भारत में उतारेगी। इसके लिए कंपनी ने टाकेडा के साथ लाइसेंसिंग करार किया है। कंपनी ने टाकेडा के साथ नॉन-एक्सक्लूसिव पेटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट किया है। इस करार के तहत Vonoprazan दवा की बिक्री भारत में करेगी। यह दवा भारत में 10 और 20 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद है।

सन फार्मा के दादरा इकाई को वॉर्निंग लेटर मिला

भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सन फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। यूएसएफडीए वॉर्निंग लेटर से जुड़े कंटेंट को आगे आने वाले समय में सार्वजनिक करेगी।

जुपिटर वैगंस की सब्सिडियरी को सीमेंस से बैटरी सप्लाई के लिए ऑर्डर मिला

जुपिटर वैगंस की सब्सिडियरी और लॉग 9 मटीरियल्स एलएफपी (LFP) यानी लीथियम आयन फॉस्फेट बैटरी की आपूर्ति करेगी। इस बैटरी का इस्तेमाल वंदे भारत ट्रेनसेट्स के लिए किया जाएगा।

21 जून को होगी कमर्शियल कोल माइन्स के 10वें राउंड की नीलामी

सरकार ने थर्मल पावर प्लांट के पास उपलब्ध कोयले के बारे में जानकारी दी है। सरकार के मुताबिक थर्मल पावर प्लांट्स के पास 45 मीट्रिक टन कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक मौजूद है।

More Articles ...

Page 38 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!