शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

अमेरिकी कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर से विप्रो को 4174 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर अमेरिका की जानी मानी एक कम्युनिकेशन सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी से मिला है।

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के आईपीओ को बोर्ड मंजूरी, फ्रेश इश्यू, ओएफएस के जरिए जुटाएगी रकम

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने आईपीओ (IPO) को मंजूरी दी है। कंपनी के बोर्ड से 4000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी होंगे। साथ ही इसके अलावा बजाज फाइनेंस ओएफएस यानी ऑफर फॉर सेल के जरिए हिस्सा बेचेगी।

भेल को 7000 करोड़ रुपये के 2 बड़े ऑर्डर मिले

सरकारी कंपनी भेल (BHEL) यानी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को 2 बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर अदाणी पावर लिमिटेड से मिला है। यह ऑर्डर छत्तीसगढ़थर्मल पावर प्लांट के लिए मिला है।

सनोफी के 2 ब्रांड्स के अधिग्रहण से ल्यूपिन के पोर्टफोलियो का दायरा बढ़ा

दवा कंपनी ल्यूपिन लगातार अपनी घरेलू के अलावा वैश्विक स्तर पर पोर्टफोलियो बढ़ाने का प्रयास करते रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने दवा कंपनी सनोफी के 2 ब्रांड्स का अधिग्रहण किया है।

रेल विकास निगम लिमिटेड को 500 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले

रेल विकास निगम लिमिटेड यानी आरवीएनएल (RVNL) को पूर्वोत्तर रेलवे और डीएचबीवीएन (DHBVN) यानी दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड से कई ऑर्डर मिले हैं।

बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने से औंधे मुंह गिरा बाजार, निफ्टी 1379, सेंसेक्स 4390 अंक गिर कर बंद

लोकसभा चुनावों के नतीजों से शेयर बाजार काफी निराश दिखा। लिहाजा बाजार गिरा और इतना गिरा कि यह 4 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट बन गयी। सेंसेक्स 4,389 अंक या 5.74% टूट कर 72,079 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 5.93% की गिरावट रही और यह 21,884 के स्तर पर बंद हुआ। 

More Articles ...

Page 41 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!