शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : जेएम फाइनेंशियल, सीएट, यस बैंक, बायोकॉन और भारती एयरटेल
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जेएम फाइनेंशियल, सीएट, यस बैंक, बायोकॉन और भारती एयरटेल शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें जेएम फाइनेंशियल, सीएट, यस बैंक, बायोकॉन और भारती एयरटेल शामिल हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (Oriental Bank of Commerce) को 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 101.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स (Force Motors) के मुनाफे में 4.9% की गिरावट दर्ज की गयी।
चार साल में पहली बार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के तिमाही मुनाफे में गिरावट दर्ज की गयी है।
2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2018 की समान अवधि में पीवीआर (PVR) के मुनाफे में 33.5% की बढ़त हुई।