शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : वेदांत, कैडिला हेल्थकेयर, एचसीएल टेक, एसबीआई और विप्रो
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें वेदांत, कैडिला हेल्थकेयर, एचसीएल टेक, एसबीआई और विप्रो शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें वेदांत, कैडिला हेल्थकेयर, एचसीएल टेक, एसबीआई और विप्रो शामिल हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 2.20 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
वी-मार्ट रिटेल (V-Mart Retail) ने एक नये फैशन स्टोर का शुभारंभ किया है।
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने कर्जदारों से 1,320 करोड़ रुपये से अधिक वसूलने के लिए 21 एनपीए (NPA) खातों को बिक्री के लिए रखा है।
देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने ब्लॉकबस्टर मॉडल बलेनो (Baleno) के उत्पादन में बढ़ोतरी की है।
केबल सेवा प्रदाता सिटी नेटवर्क्स (SITI Networks) ने अपना पहला हाइब्रिड सेट टॉप बॉक्स "सिटी प्लेटॉप" पेश करने का ऐलान किया है।