शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टीवीएस मोटर, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और विप्रो
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीवीएस मोटर, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और विप्रो शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीवीएस मोटर, आयशर मोटर्स, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी और विप्रो शामिल हैं।
टीवीएस मोटर (TVS Motor) के अगस्त निर्यात में साल दर साल आधार पर 45% की बढ़ोतरी हुई है।
अगस्त 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 27% की गिरावट आयी है।
कार्बन और ग्रेफाइट उत्पाद विनिर्माण कंपनी ग्रेफाइट इंडिया (Graphite India) की नीदरलैंड में स्थित सहायक इकाई ग्रेफाइट इंटरनेशनल (Graphite International) ने एक अमेरिकी कंपनी में 46% हिस्सेदारी खरीदी है।
वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अगस्त बिक्री में 14% का इजाफा हुआ है।
साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की अगस्त बिक्री में 3.4% की गिरावट दर्ज की गयी है।