शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

डॉ रेड्डीज का स्विटजरलैंड सब्सिडियरी में 5200 करोड़ रुपये का निवेश

दवा कंपनी डॉ रेड्डीज ने स्विटजरलैंड सब्सिडियरी में निवेश किया है। सब्सिडियरी में निवेश की यह रकम करीब 5200 करोड़ रुपये की है। डॉ रेड्डीज SA ने 62 लाख नॉन-कंवर्टिबल प्रेफरेंस शेयरों का आवंटन किया है। इन शेयरों का आवंटन 100 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर किया गया है।

ल्यूपिन के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से आपत्ति जारी, शेयर पर दिखा दबाव

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर से बड़ा झटका लगा है। कंपनी के पीथमपुर इकाई को यूएसएफडीए से 3 आपत्तियां जारी हुई हैं। यूएसएफडीए ने पीथममुर इकाई की जांच 16 से 27 सितंबर के दौरान की गई थी। 28 सितंबर को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी यूएसएफडीए की ओर से जारी आपत्तियों का जवाब देने की तैयारी कर रही है।

जुबिलेंट फार्मोवा को यूएसएफडीए से राहत, अमेरिकी सब्सिडियरी को मिली क्लीन चिट

जुबिलेंट फार्मोवा के लिए अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से राहत की खबर है। कंपनी के वॉशिंगटन इकाई को यूएसएफडीए से जांच के बाद क्लीन चिट मिल गई है। इस इकाई की जांच 18 से 25 सितंबर के दौरान की गई थी।

एनटीपीसी का MAHAPREIT के साथ रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए करार

थर्मल पावर उत्पादन करने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी ने MAHAPREIT के साथ संयुक्त उपक्रम के गठन का ऐलान किया है। इस जेवी के गठन का मकसद रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट विकसित करना है। इस रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट की क्षमता 10 गीगा वाट प्रस्तावित है।

भारती एयरटेल का स्पैम कॉल और संदेश की पहचान के लिए सॉल्यूशन लॉन्च

स्पैम कॉल के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए सरकार के साथ टेलीकॉम कंपनियां भी आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में 25 सितंबर को भारती एयरटेल ने एआई स्पैम डिटेक्शन सिस्टम को बाजार में उतारा है।

डेल्टा कॉर्प बोर्ड से हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी

ऑनलाइन गेमिंग फर्म डेल्टा कॉर्प के बोर्ड ने डीमर्जर को मंजूरी दी है। 24 सितंबर को हुई बोर्ड बैठक में हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी मिली है।

More Articles ...

Page 11 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!