शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

पहली तिमाही में आईआरसीटीसी का मुनाफा 5.4% गिरा

आईआरसीटीसी ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 5.4% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 245.5 करोड़ रुपये से घटकर 232.2 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

पहली तिमाही में ग्रैन्यूल्स इंडिया का मुनाफा 63% गिरा

ग्रैन्यूल्स इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 63% की गिरावट देखने को मिली है। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 128 करोड़ रुपये से घटकर 48 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

पहली तिमाही में टाटा पावर का मुनाफा 22% बढ़ा

टाटा पावर ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी के मुनाफे में 22% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 795 करोड़ रुपये से बढ़कर 972 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 5% की बढ़ोतरी हुई है।

पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 10% गिरा

सरकारी स्तर पर विश्व की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 10% गिरा है। कोल इंडिया का मुनाफा 8833 करोड़ रुपये से घटकर 7971 करोड़ रुपये पर आ गया है।

तीसरी तिमाही में सीमेंस का मुनाफा 44.2% बढ़ा

कैपिटल गुड्स की नामी कंपनी सीमेंस ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आपको बता दें कि सीमेंस अक्टूबर से सितंबर का वित्त वर्ष का पालन करता है। कंपनी के मुनाफे में 44.2% की बढ़ोतरी हुई है।

पहली तिमाही में हिन्डाल्को का मुनाफा 40.4% घटा

हिन्डाल्को ने पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। हिन्डाल्को का मुनाफा पहली तिमाही में 40.4% गिरा है। पहली तिमाही में मुनाफा 4119 करोड़ रुपये से घटकर 2454 करोड़ रुपये रह गई है।

Page 109 of 3626

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख