शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

आईटीसी बोर्ड ने होटल कारोबार के डीमर्जर को सैद्धांतिक मंजूरी दी

 एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी आईटीसी (ITC) ने कई महीनों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। आईटीसी बोर्ड ने होटल कारोबार को अलग करने के फैसले को मंजूरी दे दी है। कंपनी के इस फैसले का मकसद कंपनी के 30 लाख शेयरधारकों के लिए वैल्यु अनलॉकिंग करना है। आपको बता दें कि कंपनी का प्रदर्शन पिछले एक साल में निफ्टी के बाकी शेयरों के मुकाबले काफी बेहतर रहा है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में आईजीएल (IGL) का मुनाफा 32.9% बढ़ा

नेचुरल गैस वितरण करने वाली कंपनी आईजीएल (IGL) यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी के मुनाफे में 32.9% की बढ़ोतरी हुई है। तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 329.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 438.4 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में आरबीएल (RBL) बैंक का मुनाफा 43.2% बढ़ा

निजी क्षेत्र की आरबीएल (RBL) बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। आरबीएल (RBL) बैंक के मुनाफे में करीब 43.2% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 201.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 288.1 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 44.4% बढ़ा

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के मुनाफे में करीब 44.4% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 267.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 386.9 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 66.7% बढ़ा

कोटक महिंद्रा ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के मुनाफे में करीब 66.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 2071.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 3452.3 करोड़ रुपये हो गया है। स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 32.7% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 4697 करोड़ रुपये से बढ़कर 6233.7 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 39.7% बढ़ा

 आईसीआईसीआई बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे में करीब 39.7% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 6904.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 9648.2 करोड़ रुपये हो गया है।

More Articles ...

Page 117 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!