शेयर मंथन में खोजें

कंपनियों की सुर्खियाँ

एचयूएल का आइसक्रीम कारोबार की समीक्षा के लिए पैनल का गठन

एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी एचयूएल (HUL) यानी हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने पैनल का गठन किया है। पैनल के गठन का मकसद आइसक्रीम कारोबार की समीक्षा करना है। कंपनी ने यह फैसला अपने पैरेंट कंपनी यूनिलीवर के वैश्विक स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग किए जाने के कारण लिया है।

एचडीएफसी बैंक (HDFC ) ने महँगा किया कर्ज, अब चुकाना होगा ज्यादा ब्याज

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 3 महीने की अवधि के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 आधार अंक या बेसिस पॉइंट (bps) का इजाफा कर दिया है।

ब्लॉक डील के जरिए मैक्स फाइनेंशियल के प्रोमोटर ने 3.2% बेची हिस्सेदारी

मैक्स फाइनेंशियल के प्रोमोटर ने कंपनी में 3.2% की हिस्सेदारी बेची है। कंपनी ने ब्लॉक डील के जरिए करीब 1218 करोड़ रुपये के शेयर बेचे है। इस ब्लॉक डील के बाद कंपनी को मिली रकम से सभी कर्ज को खत्म किया है।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को ओएनजीसी से 1486 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

शिपबिल्डिंग में कारोबार करने वाली सरकारी कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को ओएनजीसी (ONGC) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को ओएनजीसी से करीब 1486 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

वाटर ट्रीटमेंट इकाई के लिए सऊदी अरब से वा टेक वॉबाग को 2700 करोड़ रुपये का ऑर्डर

वा टेक वॉबाग के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। शेयर में तेजी की वजह ऑर्डर मिलना रहा है। कंपनी को सऊदी वाटर अथॉरिटी 2700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी को यह ऑर्डर डीसैलिनेशन इकाई के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट को 30 महीने की अवधि के भीतर पूरा करना है।

रक्षा अधिग्रहण परिषद से 10 खरीद प्रस्तावों को मंजूरी

डीएसी यानी डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (रक्षा अधिग्रहण परिषद) की कल हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। डीएसी की बैठक में 10 रक्षा खरीद प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इस बैठक में 1.45 लाख करोड़ रुपये के 10 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

More Articles ...

Page 17 of 3627

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!