शेयर मंथन में खोजें

थर्मल पावर प्रोजेक्ट्स के लिए एनएलसी इंडिया और RVUNL के बीच जेवी का गठन

एनएलसी इंडिया (NLC India) और RVUNL यानी राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने ज्वाइंट वेंचर यानी संयुक्त उपक्रम के गठन का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने संयुक्त उपक्रम का गठन थर्मल पावर इकाई के लिए किया गया है।

 इसके साथ ही 2000 मेगा वाट रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए जेवी का गठन किया है। 29 अगस्त को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड से राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के साथ संयुक्त उपक्रम के गठन को मंजूरी दी है। इस जेवी करार के तहत लिग्नाइट आधारित थर्मल पावर स्टेशन राजस्थान में लगाना है। इसके साथ ही माइन्स भी विकसित करना है ताकि थर्मल पावर स्टेशन की ईंधन जरूरतों को पूरा किया जा सके। हालाकि इसके लिए सरकार के अलावा दूसरी रेगुलेटरी मंजूरियां लेना बाकी है। कंपनी की ओर से किया गया यह पहला संयुक्त उपक्रम है। इसके अलावा NLCIL ने RVUNL के साथ एक संयुक्त उपक्रम के गठन को सैद्धांतिक मंजूरी दी है। इसका गठन कंपनी की सब्सिडियरी एनएलसी इंडिया रिन्युएबल्स लिमिटेड के जरिए की जाएगी। इसके तहत रिन्युएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की संयुक्त क्षमता 2000 मेगावाट तक की होगी। इस जेवी के लिए भी भारत सरकार और दूसरी मंजूरियां लेनी बाकी है। समझौते के तहत दोनों जेवी में NLCIL के पास 74% हिस्सेदारी बल्कि RVUNLके पास 26% हिस्सेदारी होगी। इस वेंचर्स के लिए शुरुआती पेडअप कैपिटल 5 लाख रुपये रखी गई है। एनएलसी इंडिया का शेयर शुक्रवार को 0.13% चढ़ कर 275.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 01 सितंबर 2024)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!