शेयर मंथन में खोजें

एक म्यूचुअल फंड जिसने 1 साल में दी 170% बढ़त : हर्षद चेतनवाला से बातचीत

बीते एक-डेढ़ साल में वैसे तो सारे इक्विटी फंडों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

मार्च 2020 में शेयर बाजार बुरी तरह गिरा था, इसलिए वहाँ से सँभलने और फिर बाजार के रिकॉर्ड तेजी पर जाने से तमाम इक्विटी फंडों का एक साल का प्रतिफल (रिटर्न) काफी ऊँचे स्तरों पर दिख रहा है। लेकिन इनमें भी क्वांट स्मॉलकैप फंड ने एक अलग ही चमक दिखायी है और साल भर में इसका एनएवी करीब तिगुना हो गया है। क्या इस फंड की ओर निवेशकों को दौड़ पड़ना चाहिए, या आगे के लिए रहना चाहिए सावधान? देखें माई वेल्थ ग्रोथ (MyWealthGrowth.com) के संस्थापक हर्षद चेतनवाला से निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की बातचीत।


#QuantSmallCapFund #SmallCap #MutualFunds​ #AMFI #ELSS​ #Equity​ #Investments
(शेयर मंथन, 28 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!