शेयर मंथन में खोजें

यूटीआई लो वोलैटिलिटी इंडेक्स फंड एनएफओ कैसा है, क्या है इसकी निवेश रणनीति?

यूटीआई म्यूचुअल फंड ने एक नया फंड शुरू किया है, जिसका नाम है यूटीआई एसऐंडपी बीएसई लो वोलैटिलिटी इंडेक्स फंड।

इसका एनएफओ 14 फरवरी 2022 को खुला है, जो 25 फरवरी को बंद होगा। यह योजना 7 मार्च 2022 से निरंतर आवेदन और निकासी के लिए दोबारा खुल जायेगी। इसका उद्देश्य तुलनात्मक रूप से स्थिर कंपनियों का एक विविधीकृत पोर्टफोलिओ तैयार करना है। यह फंड किस तरह से काम करेगा और इसकी निवेश रणनीति कैसी रहेगी, इस बारे में देखें यूटीआई म्यूचुअल फंड के पैसिव, आर्बिट्राज एवं क्वांट रणनीति प्रमुख श्रवण गोयल से राजीव रंजन झा की यह बातचीत।


#UTI #UTI_Mutual_Fund #UTI_S&P_BSE_Low_Volatility_Index_Fund #New_Fund_Offer #NFO #MutualFunds #Equity #Investments
(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख