शेयर मंथन में खोजें

5 हजार की SIP से 30 सालों में निवेशकों को कितना फायदा और कितना घाटा, पूर्ण विश्लेषण

मोहित यादव : मेरी पत्नी का पराग पारिख फ्लेक्सीकैप, एसबीआई मिडकैप और क्वांट स्मॉलकैप फंड में, प्रत्येक में 5 हजार रुपये, मासिक 15 हजार रुपये की एसआईपी 30 साल के नजरिये से की है। ये पोर्टफोलिये लंबी अवधि के लिए कैसा है ?

Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से 30 साल की लंबी अवधि के लिहाज से आपको किसी भी बढ़िया इंडेक्स फंड में पैसे लगाने चाहिए। आपने जिन फंड्स को चुना है, उनमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन इनमें से हर उत्पाद का निर्धारित चक्र (साइकिल) होता है। ये चक्र कब ऊपर है, कब नीचे है, ये देखना पड़ता है। इसलिए बिना ज्यादा चिंता किए अगर निवेशित रहना चाहते हैं, तो कोई भी दो-तीन अच्छे कम ट्रैकिंग त्रुटि वाले इंडेक्स फंड में एसआईपी कर सकते हैं।

(शेयर मंथन, 25 मार्च 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

  • युद्ध, तेल संकट और महँगाई : सरकार क्यों दिखा रही बचत की राह - निवेश मंथन (अप्रैल 2026)

    प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता की अपील ने देश में खतरे की घंटी बजा दी है। सरकार हाल तक “सब ठीक है” का भरोसा दिला रही थी, पर अब प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एकजुट होकर संकट का सामना करने का संदेश दे दिया है। 

देश मंथन के आलेख