शेयर मंथन में खोजें

हाई कोर्ट ने दिये इमारतें गिराने के आदेश

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा के पतवारी गांव की श्मशान की जमीन पर बनायी गयी इमारतें गिराने का फैसला सुनाया है।

कोर्ट ने आम्रपाली(Amarpali) और सुपरटेक(Supertech) जैसी बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों की श्मशान की जमीन पर बनायी गयी इमारतें गिराने का आदेश सुनाया है।
हाई कोर्ट ने फैसले में किसानों को 2 माह में जमीन वापस लौटाने तथा पिछले 10 वर्षों में अधिग्रहीत जमीनों की जानकारियाँ सार्वजनिक करने का आदेश सुनाया है।
यूपी सरकार ने औद्योगिक विकास के अन्तगर्त ग्रेटर नोएडा के पतवारी गांव की 589 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत कर ली थी। बाद में ग्रेटर नोएडा विकास प्रधिकरण ने इसमें से काफी जमीन आम्रपाली, अजनारा और सुपरटेक जैसी रियल एस्टेट कंपनियों को बेच दी। तब से इस जमीन पर किसानों और कंपनियों का विवाद चल रहा था जिसके संबंध में कोर्ट ने किसानों के पक्ष में फैसला सुनाया है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख