शेयर मंथन में खोजें

विकासोन्‍मुख बजट की उम्‍मीद में बाजार में जारी रह सकती है सकारात्‍मक तेजी : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (25 जून) को निफ्टी लगातार ऊपर की ओर बढ़ते हुए 23754 के नये शिखर पर पहुँच गया। सूचकांक 183 अंकों की मजबूत बढ़त के साथ 23721 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

क्षेत्रवार, मिलाजुला कारोबार रहा और बैंकिंंग, वित्‍तीय और आईटी क्षेत्र में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग स्‍टॉक की बदौलत सेंसेक्‍स पहली बार 78,000 का स्‍तर पार कर गया। चालू खाता घाटा वित्‍त वर्ष 2023 में 2% से घटकर वित्‍त वर्ष 2024 में जीडीपी का 0.7% पर आ गया और चौथी तिमाही में उच्‍च सेवा निर्यात के कारण जीडीपी का 0.6% अधिशेष दर्ज किया गया।  

आगामी बजट में ग्रामीण तनाव को दूर करने के उद्देश्‍य से विकासोन्‍मुखी उपायों के साथ-साथ राजकोषीय कंसोलिडेशन पर ध्‍यान केंद्रित रहेगा। इसलिए, हमारा मानना है कि जैसे-जैसे बजट का समय करीब आयेगा बाजार में सकारात्‍मक गति जारी रहेगी। वैश्विक स्‍तर पर निवेशक आज देर शाम आने वाले अमेरिकी उपभोक्‍ता भरोसा आँकड़ोंं पर नजर रखेंगे। 

(शेयर मंथन, 25 जून 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख