शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही के अच्‍छे नतीजों की उम्‍मीद से बाजार सकारात्‍मक : सिद्धार्थ खेमका, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक मंगलवार (02 जुलाई) को निफ्टी में 24200 के नये उच्‍च स्‍तर को छूने के बाद मुनाफावसूली आयी और ये 18 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 24124 के स्‍तर पर बंद हुआ। 

व्‍यापक बाजार समेत अधिकांश क्षेत्र लाल निशान में बंद हुए। आईटी सेक्‍टर में वित्‍त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी होने से पहले लगातार दूसरे दिन खरीदारी रही और इसे वैश्विक समकक्ष से सकारात्‍मक रुझान मिला। मूल्‍य वृद्धि पर चर्चा के कारण पेपर जैसे अग्रणी क्षेत्र में भी तेजी देखने को मिली। 

जून में मजबूत जीएसटी संग्रह, विनिर्माण पीएमआई सूचकांक की 58.3 के स्‍तर पर वापसी और पहली तिमाही में स्‍वस्‍थ आय की उम्‍मीद ने बाजार पर सकारात्‍मक प्रभाव डाला। हमारा मानना है कि  निफ्टी के ऊपरी क्षेत्र में कंसोलिडेट करने के साथ ही बाजार में जारी मोमेंटम बना रहेगा। अमेरिकी फेड प्रमुख जेरेमी पॉवेल का भाषण और बैठक की जानकारी जारी होने से उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

(शेयर मंथन, 02 जुलाई 2024) 

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख