शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बाजार सकारात्‍मक, खरीदारी के दबाव से आ सकती है मुनाफावसूली : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (01 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में सकारात्‍मक मोमेंटम देखने को मिला और निफ्टी 131 अंक, जबकि सेंसेक्‍स 443 अंक जोड़ कर बंद हुए। 

क्षेत्रों में मीडिया सूचकांक में सबसे ज्‍यादा 2.40% की बढ़त आयी, जबकि चुन‍िंदा पीएसयू और एनर्जी स्‍टॉक में ऊपरी स्‍तरों पर एकदिनी मुनाफावसूली देखने को मिली। तकनीकी तौर से, धीमी शुरुआत के बाद बाजार को 24000/79000 के पास सपोर्ट मिला और इसने तेजी से वापसी की।

दैनिक चार्ट पर तेजी की कैं‍डल बनी है, ज‍बकि एकदिनी चार्ट पर हायर बॉटम की संरचना बड़े पैमाने पर सकारात्‍मक है। हमारा मानना है कि छोटी अवधि में बाजार का रुझान सकारात्‍मक है, मगर अस्‍थायी खरीदारी के दबाव की वजह से ऊपरी स्‍तरों पर कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। 

दैनिक कारोबारियों के लिए अभी 24000/79000 का स्‍तर निर्णायक समर्थन क्षेत्र होगा। वहीं, 24250-24300/79800-80000 के स्‍तर दैनिक कारोबार‍ियों के लिए मुख्‍य मुनाफावसूली क्षेत्र हो सकते हैं। दूसरी तरफ, 24000/79000 के नीचे कारोबारी लॉन्‍ग पोजीशन से निकलने के बारे में सोच सकते हैं। 

बैं‍क निफ्टी 52800 का स्‍तर पार करने के लिए पूरे दिन संघर्षरत रहा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका। ये सूचकांक जब तक 52800 और उसके बाद 53000 का स्‍तर पार नहीं करेगा, तब तक इसमें साइडवेज करेक्‍शन देखने को मिल सकता है। 52200 के स्‍तर के नीचे जाने पर ये 52000 या 51800 के स्‍तरों तक फिर लौट सकता है।

(शेयर मंथन, 02 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख