शेयर मंथन में खोजें

बाजार में मजबूती, प्रतिरोध स्‍तर के पास घटायें कमजोरी वाली लॉन्‍ग पोजीशन : श्रीकांत चौहान, कोटक सिक्योरिटीज

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक मंगलवार (02 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक में ऊपरी स्‍तरों पर मुनाफावसूली आयी, जिससे निफ्टी 18 अंक और सेंसेक्‍स 35 अंकों की नरमी के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों की बात करें तो, 1% की बढ़त के साथ आईटी सूचकांक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। वहीं, पीएसयू बैंक सूचकांक में सर्वाधिक 1.8% का नुकसान दर्ज किया गया। तकनीकी तौर से बिकवाली के दबाव के कई चक्र चलने के बावजूद बाजार 24100/79400 के स्‍तर के ऊपर बंद होने में कामयाब रहे, जो बाजार में बनी मजबूती को दिखाता है। 

दैनिक कारोबारियों के लिए 24300/80000 के स्‍तर पर प्रमुख प्रतिरोध है, जबकि 24000/79100 के स्‍तर पर समर्थन है। अगर बाजार 24300/80000 के स्‍तर के ऊपर बंद होता है, तो ये 24500/80600 के स्‍तर की तरफ बढ़ सकता है। ऐसे में प्रतिरोध स्‍तर के आसपास कमजोर लॉन्‍ग पोजीशन को घटाने की सलाह रहेगी। 

बैंक निफ्टी 52850/53000 के स्‍तरों तक पहुँच सकता है, मगर 53200 के पार निकलने पर 54000 के स्‍तर तक जाने का रास्‍ता खुल जायेगा। अगर ये 52000 के नीचे जाता है, तो ये 51500 के स्‍तरों तक टूट सकता है। 

(शेयर मंथन, 03 जुलाई 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख