शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी (HDFC) करेगी डिबेंचर जारी

एचडीएफसी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

कंपनी लंबी अवधि के पूंजीगत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी। कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर सुरक्षित प्रतिदेय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर यह राशि जुटायेगी। इस बॉड पर प्रति वर्ष 7.7% का कूपन रेट होगा। क्रिसिल ने इसे एएए और इक्रा ने भी एएए की रेटिंग दी है। बीएसई में एचडीएफसी के शेयर गुरुवार को सपाट 1,984.25 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,389.50 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 1,365.25 रुपये तक फिसले। दोपहर करीब 2.32 बजे कंपनी के शेयर 20.25 रुपये या 1.46% की गिरावट के साथ 1,364 रुपये पर चल रहा है। 28 जुलाई 2016 को यह सेयर 1,409.95 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 25 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,012 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख