शेयर मंथन में खोजें

तो यह कंपनी करेगी हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की सहायक कंपनी में निवेश

खबरों के अनुसार इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) की एक सहायक कंपनी में निवेश करेगी।

इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प हीरो फ्यूचर एनर्जीज में 12.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। इंटरनेशनल फाइनेंस आईएफसी ग्लोबल इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ मिल कर कंपनी में निवेश करेगी।
आज हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट का रुख रहा है। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर बुधवार के 3,309.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 3,305.00 पर खुला। करीब पौने 2 बजे कंपनी का शेयर 16.50 रुपये या 0.50% की कमजोरी के साथ 3,293.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 3,553.55 रुपये और निचला स्तर 2,259.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख