शेयर मंथन में खोजें

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने ऐसे जुटाये 25 करोड़ रुपये

भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने बीएसई को 25 करोड़ रुपये जुटाने की जानकारी दी है।

कंपनी ने यह रकम वाणिज्यिक पत्र जारी कर के जुटायी है, जिन्हें एक प्रमुख रेंटिंग एजेंसी ने "ए1+" रेटिंग दी है। इसके साथ ही कंपनी द्वारा जारी किये गये कुल वाणिज्यिक पत्रों का मूल्य 300 करोड़ रुपये हो गया है।
बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर शुक्रवार के 784.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली गिरावट के साथ 781.05 रुपये पर खुला है। करीब 12 बजे कंपनी का शेयर 2.25 रुपये या 0.29% की हल्की बढ़त के साथ 787.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 938.75 रुपये और निचला स्तर 369.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख